फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वकीलों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज व फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बार कौंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर सोमवार को जिले के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान क्रिमिनल, सिविल बार व कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इसके पूर्व वकीलों ने संयुक्त बार की बैठक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। कहा कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न पूरे प्रदेश में हो रहा है। हापुड़ प्रकरण में अफसरों के इशारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसे वापस लिया जाए। साथ ही प्रकरण में दोषी पुलिस अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर जो मामले दर्ज किए हैं, उन्हें स्पंज किया जाए। सरकार तत्काल एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित करे, लागू करे। घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा मिले।
इस मौके पर सिविल बार के अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, क्रिमिनल बार के प्रभारी अध्यक्ष/ वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार तिवारी, महासचिव अनिल मिश्र, कुबेर नाथ पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, प्रदीप गुप्ता, विवेकानंद पाण्डेय, रणजीत सिंह, अशोक वर्मा, श्री शंकर राम फौजदार, अनिल सिंह, रोहित चौबे, राजबहादुर सिंह, सत्यप्रकाश यादव, उमाशंकर तिवारी, भरत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें