बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने दूसरे दिन भी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि राजस्व न्यायालय और चकबंदी न्यायालय में पूरी तरह से भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जब तक राजस्व तथा चकबंदी अधिकारियों का स्थानांतरण जिले से बाहर नहीं हो जाता तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि मांगे तत्काल पूरी नहीं होती हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना सभा में पांडेय गोविंदजी, आशोक प्रताप सिंह, विनोद कुमार गिरी, रमेश पांडेय, नरेंद्र कुमार यादव, ददन पांडेय आदि उपस्थित रहे।