बलिया। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के तत्वावधान में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिहर प्रसाद गोंड ने कहा कि गोंड समाज का मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा लेकिन जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। जनता किसके यहां फरियाद लेकर जाए। संविधान ने जनता की सेवा के लिए ही अधिकारियों का चयन करके भेजा है। लेकिन अधिकारी अपने मूल कर्तव्यों को भूल कर जनता को शोषण कर रहे हैं। सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीभगवान गोंड ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तब गोंड जाति के लोगों के साथ कभी अन्याय व अत्यचार नहीं होता था। सपा सरकार में गोंड समाज का जाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक बनता था तब उस समय किसी के साथ अन्याय व अत्याचार नहीं होता था। यह सरकार गरीबों का खून चूसना चाहती है। हरेंद्र गोंड ने कहा कि इस सरकार में कानून नाम का कोई भी चीज नहीं है। जनता मरती है तो मरती रहे प्रदेश सरकार को कोई लेना देना नहीं है। यदि सरकार हम लोगों की बात मानती तो जिलाधिकारी द्वारा तत्काल प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता। इस मौके पर सुरेंद्र गोंड, प्रदीप गोंड, विकाउ गोंड, अलगू दादा, रघुनाथ गोंड, ओमप्रकाश गोंड, बंधु गोंड, रामजन्म, रमेश, तारकेश्वर गोंड, राजेश, देवमुनि, लालजी, सर्वजीत, मनू आदि रहे। अध्यक्षता रमेश गोंड तथा संचालन हीरालाल गोंड ने किया।