फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोर्ड परीक्षा के आवेदन से वंचित परीक्षार्थियों को अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षा नौ एवं 11 में अग्रिम पंजीकरण कराने से वंचित विद्यार्थियों को बोर्ड ने अंतिम मौका दिया है। आगामी 10 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद जांच व संशोधन कर कॉलेज प्रधानाचार्य को 13 सितंबर जांच कर चेकलिस्ट अपलोड कर 30 सितंबर तक प्रिंट आउट डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन व कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण के लिए दस अगस्त की तारीख तय की गई थी। छूटे परीक्षार्थियों को आवेदन के लिए अंतिम मौका दिया गया है।
बता दें कि बिना विलंब शुल्क हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं के प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। अब आवेदन व पंजीकरण करने में परीक्षार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क देना पड़ेगा। स्कूलों के प्रधानाचार्य कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के विवरण की चेक लिस्ट प्राप्त करते हुए 11 से 13 सितंबर तक उनके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो की जांच करनी होगी। ऑनलाइन अपलोड किए गए विद्यार्थियों के विवरण में यदि कोई संशोधन है तो प्रधानाचार्य 14 से 20 सितंबर तक वेबसाइट पर अपडेट करे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें