उजियार गांव के समीप हुए सड़क हादसे में मृतक हरेराम यादव। फाइल फोटो, परिजन
- फोटो : samvad
नरही। नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर उजियार गांव के सामने भरौली से पैदल आ रहे मजदूर हरे राम यादव (32) को रात के समय किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हरेराम यादव उजियार में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। रात में पैदल घर आते समय किसी वाहन की चपेट में आ गए। सूचना पर पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हरेराम ट्रक पर मजदूरी करते थे। मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मचा है, तीन छोटी लड़कियां हैं।