फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठा मजदूर असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई। इससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सात बजे एक ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लाद कर नरहीं थाने के पास पहुंचा। ईंट उतारने वाला मजदूर सूरज कुमार (20) पुत्र रामदयाल राम निवासी करकटपुर थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर ट्राली पर बैठा था। असंतुलित होकर एनएच-31 सड़क पर गिर गया। ईंट लदीं ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई। इससे मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें