बांसडीहरोड। बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित शंकरपुर चट्टी के समीप सोमवार की शाम ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भैदपुर निवासी शिवजी राजभर 55 टघरौली स्थित सीमेंट ईंट के प्लांट पर मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह प्लांट के ट्रैक्टर पर बैठकर टकरसन एक दुकान पर पहुंचा। वहां से वापस लौटते समय शिवजी ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पत्नी इंद्रासनी देवी की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।