फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मजदूर पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के महुआ मोड़ स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार की सुबह मिठाई दुकानदार ने एक मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के उत्तरी प्रवेश द्वारा महुआ मोड़ के पास मिठाई व्यापारी भीम कुमार की दुकान छोटी है। सोमवार की सुबह भीम अपनी दुकान के सामने साइकिल खड़ा कर दुकान खोल रहा था, तभी बगल दुकान में काम करने वाला मजदूर भैरव को साइकिल हटाने के लिए कहने लगा, इसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई। इसी बीच भीम ने दुकान से चाकू निकाल भैरव पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें