फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन टीम ने चार दुकानदारों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग के निर्देश पर बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी रसड़ा ने बेल्थरारोड में छापकमारी किया। इस दौरान नगर समेत विभिन्न दुकानों पर काम कर रहे 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को चिंहित कर चार को नोटिस दिया। जिससे नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। रसड़ा के श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह ने नगर के चार दुकानों को चिन्हित किया। नगर के मुख्य मार्ग और त्रिमुहानी पर स्थित किराना स्टोर, चाट दुकान, मैरियट फास्ट फूड और आटो स्पेयर पार्टस पर 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों को काम करते हुए पाया गया। जिनके आर्थिक, शारीरिक और मानसिक शोषण की रिपोर्ट तैयार की जायेगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश सिंह ने बताया कि चारों नोटिस देकर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जांच और छापामारी में श्रम विभाग के लिपिक चंदन गुप्ता और जगरोशन सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें