फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडैल ने अटवा को 12 रनों से पराजित कर किया खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नेहरू जियाउल इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. सत्यनारायण यादव की स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नेमत अली क्रिकेट क्लब कुंडल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जय सुहेलदेव क्रिकेट क्लब अटवां को 12 रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि सपा नेता मरगूब अख्तर ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता जनार्दन सिंह यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर अटवां ने कुंडल को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कुंडल ने निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 74 रन बनाए। जवाब में उतरी अटवां की टीम आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार कुंडैल ने अटवां को 12 रन से पराजित कर श्रेष्ठता सिद्ध की। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए कुंडैल के हसन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पूरे टूर्नामेंट में बहुमुखी खेल प्रदर्शन के लिए असद को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। मरगूब अख्तर और जनार्दन सिंह यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मैच में उद्घोषक की भूमिका में धर्मेंद्र कुमार रहे, जबकि रामभरत व राजनारायण ने अंपायर की भूमिका निभाई। अरशद हिंदुस्तानी व पप्पू पांडेय ने गीत संगीत की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर प्रमोद यादव, जनेश्वर प्रसाद, साहब दयाल, रमेश यादव, अभिषेक सिंह, देवशरण, रोशन लाल, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें