फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुखपुरा में चाकू से हमला, युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भलुही गांव में सोमवार सुबह करीब पांच बजे सोनू पासवान (22) पर चाकू से हमला हुआ। आपसी रंजिश के चलते सत्येंद्र राजभर ने उन्हें घायल कर दिया। हमले में सोनू के शरीर पर चाकू के चार वार किए गए। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी सत्येंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र राजभर पहले गुजरात में काम करता था। वहां भी उसके खिलाफ किसी मामले में वांछित होने और जेल में रहने की जानकारी सामने आई है। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें