फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: बधाई नाचने के दौरान किन्नरों से मारपीट, कोतवाली पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 22 Jan 2023 09:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया जिले के  राजा गांव फिरंगी टोला में बधाई नाचने के दौरान किन्नरों से मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के  राजा गांव फिरंगी टोला में बधाई नाचने के दौरान किन्नरों से मारपीट का मामला सामने आया है। किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं किन्नर समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष मुन्नी चतुर्वेदी की नेतृत्व में किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।

विज्ञापन


मुन्नी चतुर्वेदी ने बताया कि आए दिन किन्नरों के साथ समाज में भेदभाव, मारपीट व दुर्व्यवहार जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वो भी तब जब सरकार ने किन्नरों कि सुरक्षा व सामाजिक हक दिलाने के लिए कटिबद्ध है। धरातल पर किन्नरों को सम्मान नहीं मिल रहा है। न ही सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय किये जा रहे हैं।

मुन्नी ने कहा कि किन्नरों के साथ घटना हुई थी उसकी लिखित सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। सिर्फ मारपीट की घटना दिख कर रिपोर्ट लिखी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें