फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इस वर्ष 39772 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में होगी खरीफ की खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ को लेकर कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष 39,772 हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में खरीफ की बोआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें सबसे अधिक 123127 हेक्टेयर में धान की खेती होगी। 44057 हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती का लक्ष्य है। खरीफ की खेती को लेकर कृषि विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आमतौर पर अगैती खेती करने वाले किसान धान की नर्सरी रोहिणी नक्षत्र में लगाने का काम शुरु कर देते हैं। रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो चुका है और कई क्षेत्रों में किसान धान की नर्सरी लगाने लगे हैं। हालांकि जनपद में अधिकांश किसान आर्द्रा नक्षत्र में ही धान की नर्सरी की लगाते हैं। उधर, खरीफ को लेकर कृषि विभाग ने भी तैयारी शुरु कर दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि धान के विभिन्न प्रजातियों के बीज आने लगे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा शासन की ओर से खेतों की उर्वरा शक्ति बचाए रखने व फसलों की अच्छी पैदावार को लेकर जैविक उर्वरक को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इस वर्ष खरीफ के आच्छादन का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। कुल 167184 हेेक्टेयर में खरीफ की खेती का लक्ष्य है। जबकि वर्ष 2022 में कुल 127412 हेक्टेयर में खरीफ की खेती हुई थी। कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसलों के बीज मंगाए जा रहे हैं ताकि किसानों को समय से उपलब्ध कराया जा सके।
-
यह है खरीफ का लक्ष्य
फसल आच्छादन लक्ष्य हेक्टेयर में
धान नर्सरी 8208
धान सामान्य 99127
धान सुगंधित 2000
धान संकर 22000
मक्का 32037
ज्वार ब 1987
बाजरा 1847
अरहर 7852
मूंग 03
मूंगफली 331
-
खरीफ को लेकर तैयारी शुरु कर दी गई है। धान की नर्सरी लगाने का काम किसानों ने शुुरू कर दिया है। खरीफ के लिए आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। धान के बीज किसानों को उपलब्ध कराने के लिए कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें