फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरानिस्फी की कोटे की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। उप जिलाधिकारी रसड़ा ने जांच में अनियमितता मिलने पर नगरा ब्लाक के खैरानिस्फी की कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया है। वितरण व्यवस्था को सुचारु रुप संचालित करने हेतु लिंक शॉप व्यवस्था के अंतर्गत द्वितीय वरीयता के अनुसार खैरा निस्फी की दुकान को सुल्तानपुर के कोटे की दुकान से संबद्ध किया गया है तथा पहले से खैरानिफ्सी में संबद्ध खनवर की निरस्त दुकान को गोठवा के कोटेदार कौशल्या देवी से संबद्ध किया गया है। एसडीएम ने निलंबित कोटेदार अम्बिका गिरी को निर्देशित किया है कि स्पष्टीकरण वितरण रजिस्टर मूल रुप से व स्टाक रजिस्टर की छाया प्रति व अन्य साक्ष्यों के साथ अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें। गांव के कार्डधारक संजीव कुमार गिरि ने जिलाधिकारी सहित आला अफसरों को अनियमितता की शिकायती की थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी रसड़ा ने गल्ले की दुकान की जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें