फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कायस्थ वंशज के कुलदेवता एवं सभी के पाप-पुण्य का हिसाब रखने वाले भगवान चित्र गुप्त महाराज का पूजन नगर के भृगु मंदिर परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में शनिवार को किया गया। इसमें समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन कर पुण्य और यश की कामना की। भगवान चित्रगुप्त मंदिर में सुबह से कायस्थ समाज के लोगों की भीड़ लगी रही। प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। भगवान चित्रगुप्त के पूजन अर्चन के बाद सामूहिक हवन, आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शाम को भगवान चित्रगुप्त के मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोकगीत गायिका सुनीता पाठक, अनुभा राय, तथा रिंकू द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति दीपक वर्मा ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर अरूण श्रीवास्तव, त्रिवेणीलाल, ओमप्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप, अभिषेक मेहता, ब्रजभूषण, नागेंद्र श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें