फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति का तलब किया ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षकों द्वारा शासन के निर्देशों के विपरीत उपस्थिति में लापरवाही बरतने को शासन ने गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायन सिंह से जवाब तलब किया है। इसके बाद बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षकों की प्रेरणा पोर्टल पर उपस्थिति के बाबत ब्योरा तलब किया है। बीएसए की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते दो अगस्त को स्कूल शिक्षा और राज्य परियोजना की निदेशक अनामिका सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह को पत्र जारी कर लिखा है कि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं है। जबकि शासन द्वारा समय-समय पर इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी होते रहे हैं। यह भी उल्लेख किया है कि बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिससे अध्यापकों की उपस्थिति में कमी बढ़ती जा रही है। परियोजना निदेशक के पत्र का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें