फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय वाई-फाई से होंगे लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के सभी 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वाई-फाई की सुविधा से लैस होंगे। वाई-फाई सुविधा से विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को स्मार्ट क्लास में पढ़ने को मिलेगा। कंप्यूटर के जरिए नई जानकारियां हासिल होंगी।
विज्ञापन

जिले के 17 में से 16 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। जबकि हनुमानगंज ब्लॉक में केजीबीवी का निर्माण नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर करने की कवायद में लगी है। बालिकाओं को अत्याधुनिक तरीके से शिक्षा दिलाने के लिए स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर की व्यवस्था की गई है। अब वाई-फाई के जरिए इस व्यवस्था के संचालन को परिपूर्ण किया जा रहा है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में वाई-फाई की सुविधा मुहैया कराने का काम चल रहा है। बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। अगले कुछ दिनों के अंदर सभी विद्यालय वाई-फाई की सुविधा से लैस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें