फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: किसानों और वंचितों को मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99वीं जयंती मंगलवार को जनता इंटर कालेज के मैदान में समारोह के बीच मनाई गई। वक्ताओं ने जननायक के आदर्शों को आत्मसात कर राजनीति में सक्रियता के साथ समाजसेवा का व्रत लेने की बात कही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजमणि शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की अच्छाइयों को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। किसानों, गरीबों शोषित, वंचितों के हकों के लिए जितना संघर्ष कर्पूरी ठाकुर ने किया है। उतना किसी नेता ने नहीं किया।
उन्होंने कहा कि राजनीति से दूर रहकर समाज का विकास नहीं हो सकता। इसलिए स्वजातीय बंधुओं को एकजुटता दिखानी होगी। रमेश सिंह ने कहा कि हम सबको जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन से प्रेरणा लेकर आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चहिए। जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी, रीता शर्मा, दिनेश ठाकुर, अनिल ठाकुर, सुदामा ठाकुर, मुखराम, गुलाब चंद ठाकुर सहित काफी संख्या में नाई समाज के लोग मौजूद रहे। संचालन नंदजी नंदा ने किया। आभार ब्लाक अध्यक्ष रामू ठाकुर ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें