फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बारिश में जलमग्न हो गया कान्हा गोशाला, 150 गोवंश रखे गए हैं

विज्ञापन
चांददीयर पंचायत में जयप्रभा सेतु के पास स्थित कान्हा गोशाला में लगा बारिश का पानी। वीडियो ग्रैब - फोटो : Archive
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। नगर पंचायत बैरिया की चांददीयर पंचायत में जयप्रभा सेतु के पास स्थित कान्हा गोशाला में बारिश के बाद जलभराव है। इसमें 150 हैं। परिसर के कई हिस्सों में पानी और सीलन जमा होने से पशुओं को बैठने-उठने के लिए पर्याप्त सूखी जगह नहीं मिल पा रही है। चारा, भूसा और हरा चारा उपलब्ध होने के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। सरयू नदी के किनारे स्थित गोशाला नगर पंचायत बैरिया से करीब 12 किलोमीटर दूर है। कर्मचारियों के अनुसार यहां करीब 150 गाय और बछड़े हैं। सीवीओ डॉ. विजय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। इसे जल्द दिखवाया जाएगा और पशुओं की सुरक्षा के लिए उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें