फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एआरटीओ दफ्तर के कनिष्ठ सहायक की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले कनिष्ठ सहायक अतुल कुमार की कमरे में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। वह बलिया जनपद के सिरजीपुर गांव के रहने वाले थे। एक अगस्त 2023 को यहां आए थे। इनकी पहली तैनाती महराजगंज में थी। कुछ दिन से कामकाज को लेकर तनाव में बताए जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शास्त्री नगर मोहल्ले में दोपहर में कनिष्ठ सहायक अतुल कुमार का शव कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका था। बगल के किरायेदारों ने पुलिस को जानकारी दी। किराये के मकान में एआरटीओ दफ्तर के दो कर्मी अतुल व मुकेश के साथ अलग-अलग कमरे में रहते थे। शव मुकेश के कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि मुकेश कार्यालय में काम कर रहे थे।
अतुल भी शुक्रवार को कार्यालय गए थे। कुछ देर बाद तबीयत ठीक नहीं लगी तो एआरटीओ ने स्वयं गाड़ी से अतुल को उनके कमरे तक पहुंचाया। दोपहर में अतुल की मौत की सूचना मिली। अतुल बीते तीन दिन से परेशान थे। वह कार्यालय में किसी से बातचीत नहीं करते थे। काम को लेकर तनाव में होने की चर्चा है। घटनास्थल पर सदर कोतवाल मनोज कुमार राय, नगर चौकी इंचार्ज विजय दूबे, एआरटीओ विनय कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें