बेल्थरारोड। तुर्तीपार रेलवे पुल से सोमवार की सुबह राजेंद्र यादव ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। यह देख नदी में मछली मार रहे मल्लाहों ने नाव से नदी में कूद कर डूबते युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक को नदी से बाहर निकालने के बाद मल्लाहों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर भेजा। जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। युवक की पहचान मनियर थाना क्षेत्र के हदीपुर मुंडियारी निवासी राजेंद्र यादव पुत्र रामसिंगार के रूप में हुई। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। संवाद