बांसडीहरोड। बलिया बलिदान दिवस पर जिला ओलम्पिक एसोसिएशन की ओर से बांसडीहरोड में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। रोहुआ गांव स्थित विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर जगनाथ सिंह की प्रतिमा पर प्रबंधक रणजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीनियर बालक में चार किमी दौड़ को अजय पाण्डेय और रणजीत सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समापन शीतल दवनी खेल मैदान पर हुआ।
सहतवार नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सीनियर बालक में प्रथम जेपी राजभर, द्वितीय सौरभ कश्यप व अनुभव यादव तृतीय रहे। बांसडीह रोड से जूनियर बालक और ओपन बालिकाओं की दो किमी दौड़ का प्रारंभ डा. एके सिंह व डा.अजय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसका भी समापन शीतल दवनी खेल मैदान पर हुआ।
जूनियर बालक में प्रथम सुनील कुमार, द्वितीय रितेश राजभर व संदीप प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंजली कुमारी ने प्रथम काजल यादव ने द्वितीय व प्रियंका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के तीनों वर्ग में विजेताओं को 11 स्थान तक पुरस्कार और 30 स्थान तक प्रमाण पत्र दिया गया। निर्णायक मंडल में संजय सिंह, अजीत सिंह, खुर्शीद आलम, विवेक पाण्डेय, अखिलेश कुमार, राजू राय, सुरजीत सिंह, अनिल खरवार, धनंजय सिंह, मिन्टू सिंह, प्रशांत तिवारी रहे। अध्यक्षता नरेंद्र मिश्रा ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. विश्वरंजन सिंह ने किया।