फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय में पत्रकारों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
पत्रकारों को रिहा करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन को संबोधित छात्रन? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पेपर लीक मामले में फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए तीन पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले डीएम कार्यालय परिसर में पत्रकारों का चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। क्रमिक अनशन पर पहुंचे बेल्थरारोड तहसील के पत्रकारों ने हुंकार भरते हुए निर्दोष रूप से गिरफ्तार किए तीनों पत्रकारों की रिहाई तथा भ्रष्ट डीएम व एसपी के निलंबन की शासन ने मांग की। इसके अलावा क्रमिक अनशन पर पहुंचे टीडी कालेज के वर्तमान महामंत्री अमित सिंह ने 16 अप्रैल दिन शनिवार को बलिया बंद का समर्थन करते हुए कहा कि टीडी कालेज ही नहीं, पूरे जनपद के महाविद्यालयों के छात्र संगठन पत्रकारों की लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेगा। इसके बाद भी शासन प्रशासन नहीं चेता तो हम छात्रनेता इस आंदोलन को और तेज करने का काम करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इसीक्रम में एससी कालेज के छात्रनेता धनजी यादव ने कहा कि जब सच को उजागर करने वाले चौथा स्तम्भ को कुचलने का काम किया जा रहा है तो आमजन को कैसे न्याय मिलेगा। इसी से आप अंदाजा लगा सकते है। यह लड़ाई पत्रकारों की नहीं अब यह जन आंदोलन का रूप धारण कर चुका है। इस बागी बलिया से निकली चिंगारी प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में ज्वालामुखी के रूप में फैल चुकी है। कहा कि निर्दोष पत्रकारों को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर तानाशाह डीएम व एसपी अपनी काली करतुतों को छिपाने का काम किया है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। छात्र व व्यापारी नेता राहुल राय ने कहा कि निर्दोष रूप से गिरफ्तार किए गए पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर 16 अप्रैल दिन शनिवार को बलिया बंदी का समर्थन करते है और व्यापारियों से अपील करते है कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख पत्रकारों को न्याय दिलाने में सहयोग प्रदान करें। बेल्थरारोड तहसील से पधारें जयप्रकाश बर्नवाल ने कहा कि बलिया के डीएम व एसपी तानाशाह हो गए हैं। इन्हें सही व गलत का एहसास नहीं हो पा रहा है। हम लोग जब तक इन्हें निलंबन नहीं करा देते है और पत्रकार साथियों को रिहा नहीं करा देते है, तब तक चैन से बैठने वाले नहीं है। यह लड़ाई अनवरत चलती रहेगी। पत्रकार श्रीनाथ शाह ने कहा कि इस लड़ाई को हम अंतिम मुकाम तक पहुंचाकर सांस लेने का काम करेंगे। पत्रकार रविंद्र नाथ ने कहा कि जब तक निर्दोष पत्रकारों को बिना शर्त रिहा नहीं कर दिया जाता और भ्रष्ट डीएम व एसपी को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई अनवरत चलती रहेगी। वरिष्ठ पत्रकार रणजीत मिश्रा ने जिला प्रशासन के घोटाले का बारीकियों से लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने 16 अप्रैल दिन शनिवार को बलिया बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी साथियों से अपनी-अपनी प्रतिष्ठानों को बंद करने का अनुरोध किया। इस मौके पर अभयेश मिश्र, पुनीत गुप्त, अशोक जायसवाल, शीला देवी, रणजीत सिंह, शब्बीर अहमद, ए समद, शहजाद हुसैन, धनंजय वर्मा, अंजनी राय, राजू राय, ननीन मिश्र, शिवकुमार हेमकर, अनामोल आनंद, वेदप्रकाश शर्मा, अमर नाथ गुप्ता, धनंजय शर्मा, मिंटू खां, मोनू खां, प्रवीण सिंह, जुबेर सोनू, विक्की पांडेय, जितेंद्र सिंह, करूणा सिंधु सिंह, रणजीत मिश्रा, अखिलानंद तिवारी, मकसूदन सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश यादव, मुकेश मिश्रा, राजू दुबे, अखिलेश सैनी, सन्नी, सनंदन उपाध्याय, विक्की गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, धनंजय तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, हसन खां, कंचन सिंह, विवेक जायसवाल, राजकुमार यादव, रत्नेश सिंह, अमित कुमार, सुनील दादा, आलोक कुमार, चंदन समेत सैकड़ों पत्रकार, अधिवक्ता, व्यापारी, छात्रनेता आदि मौजूद रहे। संचालन श्रवण कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें