जेएनसीयू दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शैक्षिक प्रवास के दौरान बक्सर पहुंचे छात्र-छात्र
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के ''दीक्षोत्सव'' कार्यक्रम के तहत कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने 22 विद्यार्थियों के दल को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले बक्सर के चौसा में 1539 में हुमायूं और शेरशाह सूरी के बीच हुए युद्ध स्थल को देखा। वहाँ डॉ. अनुराधा राय, डॉ. शैलेंद्र सिंह और डॉ. विजय शंकर पांडेय ने छात्रों को युद्ध के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इसके बाद दल ने रामरेखा घाट, महर्षि विश्वामित्र की तपस्थली और रामेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण किया, जहां डॉ. गुंजन कुमार ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत किया। प्रवास के अगले पड़ाव में छात्रों ने 1764 के बक्सर युद्ध स्थल को देखा और उसके ऐतिहासिक परिणामों को समझा। इस आयोजन में डॉ. रजनी चौबे और डॉ. सौम्या तिवारी का विशेष योगदान रहा।