नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत कार्यक्रम जागरुक रैली निकालकर भ्रमण करते जेएनसीयू के छात्र-छात्र
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने सोमवार को गोद लिए गए गांव अपायल में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। यह रैली राज्यपाल/कुलाधिपति, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन और कुलपति नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में हुई। नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने गांव की गलियों में भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। छात्रों ने ''''नशा छोड़ों, जीवन जोड़ों'''' जैसे नारों से जनजागरूकता फैलाई। रैली में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का निर्देशन अभियान के नोडल अधिकारी प्रेम भूषण यादव ने किया। रैली का नेतृत्व रूबी और अमरतन गौतम ने किया।