रसड़ा क्षेत्र के छितौनी स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में चोरों द्वारा तोड़ी गई आलमारी तथा बिखरा पड़ा
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के छितौनी स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और करीब 15,470 रुपये चुरा लिए। छितौनी निवासी मंजू देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठिलापुरा में शिक्षिका हैं और कृष्णा नगर कॉलोनी में रहती हैं। वह 28 अगस्त की रात मकान में ताला लगाकर रक्षा बंधन पर अपने भाई के घर मधुबन मऊ गई थीं। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। 29 अगस्त की सुबह पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की जानकारी मंजू देवी को दी। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। वहीं मकान में किराये पर रहने वाली कविता धुसिया के कमरे से भी चोरी हुई है। कोतवाल सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामले में जांच की जा रही है। संवाद