फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बंद मकान का ताला तोड़कर गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 11 ​स्थित बंद मकान में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। जागरुक पाठ
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। बांसडीह के वार्ड नंबर-11 में दो मंजिला मकान का ताला तोड़कर चारों ने आभूषण और 50 हजार रुपये चुरा लिए। मकान मालिक सुरेश पांडेय बुधवार सुबह परिवार के साथ वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। बृहस्पतिवार की शाम लौटने पर मकान का ताला टूटा और दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर अलमारी समेत घर का सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर नकदी और आभूषण गायब थे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें