बलिया। नरही थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया गया है। आरोपियों ने किशोरी के साथ जेवरात और 10 हजार रुपये भी चुरा लिए। गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को 11 सितंबर को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया। कुंदन पटेल, रोहन पटेल, माधुरी देवी और दिनेश पटेल पर अपहरण और चोरी की साजिश रचने का आरोप है। आरोपियों ने मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, चांदी का पायल और 10 हजार रुपये भी चुराए। आरोप लगाया कि एक मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी भी मिल रही थाना प्रभारी हरिशंकरसिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी लाल बचन राय को मामले की जांच सौंपी गई है।