फेफना क्षेत्र के सिंहाचवर गांव में चोरी के दौरान चोरों द्वारा तोड़ा गया बाक्स।संवाद
फेफना। थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार की रात सिंहपुर गांव स्थित विंध्याचल सिंह के घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बाॅक्स का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल की। सिंहपुर गांव निवासी विंध्याचल सिंह ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सोने चले गए। देर रात चोर घर में घुस कर सो रहे सदस्यों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उसके बाद मेरे कमरे में बाॅक्स का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चुरा ली। रात में आहट होने पर परिवार के लोगों की नींद खुली, तो उन्होंने खुद को घर के अंदर बंद पाया। शोर मचाने पर चोर भाग निकले, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने कहा कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद