बलिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ योगेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अफसर अली को राजकीय इण्टर कालेज, बलिया में कार्य अवधि के दौरान जीआईसी, बलिया के प्रवक्ता अरुल के साथ अभद्रता करने का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित कर दी है।इसके अलावा निलम्बन अवधि में अफसर अली, वरिष्ठ सहायक को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,पकवाईनार, बलिया से सम्बद्ध कर दिया है। जेडी ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि अफसर अली को प्रश्नगत प्रकरण में अलग से आरोप पत्र निर्गत किया जायेगा।