फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट को किया जाएगा विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट में 15 अप्रैल को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

मऊ जनपद के शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन एवं जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एवं कैंसर इंस्टिट्यूट के संचालक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 अप्रैल को प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आ रहे हैं। यहां पर जननायक चन्द्रशेखर अस्पताल एंड कैंसर इंस्टिट्यूट को सुपर स्पेशियलिट कैंसर इंस्टिट्यूट के रूप में डेवलप करने के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्टिट्यूट के साथ एक लिखित अनुबंध होगा। एसजीपीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमन व राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉ. सोनिया नित्यानंद भी आ रहे हैं।
व्यवस्था एवं तैयारियों का जायजा लेने के लिए बेल्थरारोड एसडीएम एआर फारुकी एवं बीडीओ सीयर मधुचंदा सिंह ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लगने वाले नि:शुल्क मेगा चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी ली। आधा दर्जन ग्राम प्रधानों की बैठक कर साफ सफाई अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। प्रशासनिक व्यवस्था ,पार्किंग सुविधा एवं सुरक्षा की तैयारियों पर जोर दिया। अस्पताल कर्मियों के साथ भ्रमण कर उन्होंने पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

अस्पताल की सारी व्यवस्था सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस अस्पताल में कैंसर मरीजों की ओपीडी चल रही है। विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा कीमो व सर्जरी का काम चल रहा है। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। दूसरी यूनिट में रेडियोथेरेपी और सिंकाई का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रमुख सचिव मेगा कैंप, एसजीपीजीआई से आ रही मोबाइल वैन और ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे।
आक्सीजन प्लांट की क्षमता इतनी होगी कि पूरे जनपद को सप्लाई हो सकेगी। इस दौरान राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह सहित अन्य लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें