फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। स्थानीय नगर पंचायत के बड़ी बाजार स्थित सब्जी मंडी में विगत चार दिनों से जले 250 केवीए का ट्रांसफार्मर को अब तक ना बदले जाने से नाराज भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ बांसडीह आरके यादव से मिला और बिजली उपभोक्ताओं को रही कठिनाइयों से अवगत कराया। चेताया कि अगर चौबीस घंटे के अंदर जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो भाजपा कार्यकर्ता बिजली विभाग के अधिकारियों को उनके कार्यालय में घुसने नहीं देंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर डीके शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी विभाग उदासीन बना हुआ है। अधिकारी कर्मचारी सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए है। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि नगर पंचायत में इतने बिजली के तार जर्जर हो गये है कि आये दिन नगर की जनता मौत से लड़ रही है, लेकिन विभाग मौन है। कहा कि जर्जर तार को बदले जाने को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद रविंद्र कुशवाहा सहित सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी से मिलेगा। इस मौके पर मुनजी कुमार, गोविंद गुप्ता, राजेश प्रजापति, संटू तुरहा, प्रवीण राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें