फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा दुकान से नगदी समेत हजारों का सामान चोरों ने उड़ाया

विज्ञापन
खेजुरी-मनियर मार्ग स्थित कपड़े की दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान तथा खाली पड़ी दुकान। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
खेजूरी। थाना अंतर्गत खेजुरी बाजार में खेजुरी मनियर मार्ग तिराहे पर स्थित आशीष रेडीमेड फैशन की दुकान को चोरों ने खंगाला। इसकी जानकारी दुकानदार को दोपहर बाद उस समय हुई, जब बारिश थमने के बाद करीब 2:30 बजे दुकान खोलने के लिए गया। इसकी सूचना तत्काल थाना पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ दुकानदार दुकान के अंदर पहुंचा तो दुकानदार विनीत कुमार सिंह के होश उड़ गए। दुकानदार के अनुसार, केस का बॉक्स खुला हुआ था। जिसमें रखे 27 हजार नगद और दो लाख से अधिक मूल्य के कपड़े गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें