मध्य प्रदेश के शिवपुरी में हुए सड़क हादसे में मृतक रसड़ा क्षेत्र के मुंडेरा अकटही गांव निवासी म
- फोटो : संवाद
रसड़ा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बृहस्पितवार को सड़क हादसे में मुड़ेरा गांव निवासी आईटीबीपी जवान की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के (अकटही) मुड़ेरा गांव निवासी रवींद्र यादव के पुत्र लालू यादव (32) मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आईटीबीपी में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। पिता रविंद्र यादव ने बताया कि सुबह बाइक से डयूटी पर जाते समय किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। लालू यादव 2014 से ही शिवपुरी में कार्यरत थे। सड़क हादसें में हुई जवान की मौत से परिजन शोक में हैं। उनकी मां तेतरी देवी, पत्नी मंदाकिनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल रहा। तीन वर्षीय पुत्र आयान्श घटना से बेखबर सभी को बस निहारे जा रहा था। दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा पुत्र लालू यादव था। परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। जवान के पिता खेती का कार्य करते हैं। जवान का पार्थिव शरीर 15 अगस्त को मुड़ेरा गांव पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।