पंदह। देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार का ही नतीजा है कि आज पात्र लाभार्थियों का नामांकन ऑन द स्पॉट पूरा किया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में आमजन को सिर्फ योजनाओं का नाम ही सुनने को मिलता था। मोदी और योगी सरकार ने सरकारी योजनाओं को आपकी चौखट तक पहुंचाने का कार्य किया है। भारत को विकसित बनाने के लिए आमजन का सशक्त होना जरूरी है।
उक्त बातें विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत पंदह ब्लॉक अंतर्गत चकउसरैला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कही। कहा की सरकार का लक्ष्य गरीब, कमजोर और जरूरत मंद लोगों को हर संभव सहयोग करना है, ताकि उन्हें भी मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। संकल्प यात्रा जहां गांव गांव सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से आप सबको अवगत करा रही है वहीं किसी भी योजना के लिए पात्र लाभार्थी का त्वरित पंजीकरण की भी सुविधा दे रही है। इस दौरान उन्होंने ने कृषि, समाज कल्याण, आंगनबाड़ी, एनआरएलएम, पशुपालन, ग्रामीण विकास विभाग, लघु सिंचाई, महिला कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और उससे लाभान्वित होने की अपील की। इसके पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने देश और प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाया और विकासशील देश से विकसित देश की तरफ बढ़ते कदम को रेखांकित किया। वहीं कार्यक्रम से पूर्व प्राथमिक विद्यालय के बच्चियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल पांडेय, आकाश तिवारी, दीपक सिंह, ग्राम प्रधान कुसुम देवी, राजकुमार राम, रामनाथ यादव, शकील अंसारी, अभिनंदन राम, मोहित यादव, शिवमुनि यादव, शुभनारायण यादव, देव नारायण यादव, उदय नारायण यादव, हरिद्वार यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।