फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सांसद के सामने उठा बिजली, सड़क व पानी का मुद्दा

विज्ञापन
विशुनपुरा क्षेत्र के मालीपुर गांव में भ्रमण के दौरान उप​स्थित लोगों को संबो​धित करते सलेमपुर सा
विज्ञापन
विशुनपुरा। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मालीपुर, कमरौली, विशुनपुरा, बिहरा हरपुर, करीमपुर, चांडी सराय संभल आदि गावों में चौपाल में जन समस्याएं सुनीं। करीमपुर गांव में सांसद राजभर ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश के नेतृत्व में सरकार बनवाइए। विधायक और सांसद मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। भ्रमण के दौरान 12 गांवों में ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि, लटके विद्युत तारों के बदलाव, बिजली बिलों में सुधार के संबंध में पत्र लिखा और अवर अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। विशुनपुरा बाजार में ग्रामीणों ने जर्जर ककरी - ढेकवारी मार्ग , ककरी चांदपुर मार्ग ,मालीपुर सिकंदरपुर मार्ग ,विशुनपुरा बाजार में जलजमाव,मालीपुर - खंदवा मार्ग , जमुआंव मिशन मोड़ से खंदवा मार्ग की समस्या से अवगत कराया। चांडी में तो ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर वर्षों से खराब पड़े हैंडपंप बनवाने की मांग की। बताया यहां ग्रामीण हाट लगता है फिर हैंडपंप नहीं बनवाया जाता है। जिस पर सांसद ने तत्काल बीडीओ से वार्ता की । इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अंगद यादव, हंसनाथ, रामू राजभर, रामाश्रय फाइटर, कमलेश, मदन प्रधान, सुभाष प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें