फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूसरे दिन भी सिंचाई कर्मियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार की ओर से सिंचाई विभाग के 17 पदों को मृतक घोषित करने के विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर शासकीय कार्य करते हुए दूसरे दिन बुधवार को भी सांकेतिक विरोध किया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय शाखा के महामंत्री नागेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, सिंचाई संघ शाखा के जनपद अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री रफीक अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष कमलाकर पांडे, पूर्व सिंचाई संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष भारती, उपमंत्री आशुतोष यादव, उपाध्यक्ष धीरज प्रवीण, अरविंद कुमार पांडे, प्रेमचंद यादव, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार मुंशी, गंगासागर ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी संजीव कुमार सिंह, मिस्त्री संघ के जनपद अध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा आदि विरोध दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें