फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिन भर बादलों की आवाजाही, तापमान चार डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
आसमान में दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बारिश का इंतजार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से मामूली कम था। इसके कारण दिन में धूप, तेज गर्म हवाओं का सामना लोगों को करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। हालांकि बीच-बीच में बादलों का आना जाना लगा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.8 व न्यूनतम 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पूर्व हल्की बारिश के बाद तापमान छह से सात डिग्री तक कम हो गया है। दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया, हालांकि तीन से चार बजे तक बादल फिर सक्रिय हो गए। शहर में हल्की बारिश भी हुई लेकिन कुछ ही पल में बंद हो गई। बादलों की आवाजाही के बीच लोग बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन बादल दगा देकर निकल गए। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें