जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता दूजा देवी पीजी कॉलेज सहतवार में शुक्रवार को आरम्भ हुआ। जिसका उद्धघाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित और मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में सात बालिका वर्ग और पांच बालक वर्ग के कॉलेज के टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रो कल्पलता पांडेय ने बताया कि खेल के द्वारा बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बालिकाओं को आगे आने का आह्वान किया। इसके अलावा डा. फुलबदन सिंह कीड़ा संयोजक जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और डा. विवेक सिंह सचिव परिषद ने भी उद्धबोधन किया। वही अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ पंकज कुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिरुद्ध सिंह ने भी स्मृति चिह्न देकर समानित किया। इस मौके पर डा केशव प्रसाद, हस्तराज सिंह, अनूप गुप्ता, एलडी यादव आदि रहे।