फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस एप्लीकेशन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व उनसे होने वाली मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आईआईटी मद्रास के सहयोग से एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस ( आईआरएडी ) एप्लीकेशन तैयार किया गया है। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र बलिया द्वारा इसका क्रियान्वयन जनपद जिले में किया जा रहा है। मोबाइल ऐप के जरिए दुर्घटना से संबंधित आंकड़ों की पूरी जानकारी दर्ज होगी।
विज्ञापन

15 फ़रवरी 2021 से यह परियोजना प्रदेश के 16 लाइट हाउस डिस्ट्रिक्ट्स में एवं जनपद सहित प्रदेश के शेष 59 जिलों में 15 मार्च 2021 से लागू किया जा चुका है। आईआरएडी एप्लिकेशन के माध्यम से दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण आईआईटी मद्रास के द्वारा किया जाएगा, जिससे सुरक्षा इंतजाम होने से जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यह एप्लिकेशन वेब आधारित सूचना तकनीकी समाधान है जिसके उपयोग से पुलिस विभाग को काफी मदद मिलेगी।
इस मोबाइल ऐप में सड़क दुर्घटना के तत्काल उपरांत दुर्घटना स्थल से ही स्थानीय पुलिस अधिकारी के माध्यम से सड़क दुर्घटना का लोकेशन, दुर्घटना की गंभीरता, दुर्घटना में प्रभावित व्यक्ति का नाम, पता, उम्र, वाहन नंबर, लाइसेन्स संख्या, मौसम आदि का विवरण फोटो व विडियो सहित अपलोड किया जाएगा। अपलोड की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सूचना संबन्धित थाना प्रभारी के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग द्वारा आरटीओ, हाइवे (पीडब्ल्यूडी), स्वास्थ्य विभाग को ऐप के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। जिसके आधार पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के इलाज संबंधी तैयारी नजदीकी अस्पताल में होगी। इससे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार मिल पाएगा। जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी के निर्देशन में रोल आउट मैनेजर आईआरएडी गौतम वर्मा द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड अवर अभियन्ताओं को आईआरएडी का प्रशिक्षण बुधवार को एनआईसी में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें