फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 वीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिवों का ग्राम पंचायत वार रोस्टर का निर्धारण किया गया है। बावजूद इसके कुछ ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी निर्धारित दिवस को ग्राम पंचायतों में अनुपस्थित रह रहे हैं। सीडीओ ने मानिटरिंग के दौरान 23 ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों के गैरहाजिर मिलने पर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। सीडीओ ने अनुपस्थित मिले ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों के अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकने का निर्देश डीपीआरओ व डीडीओ को दिया है। रोस्टर का अनुपालन सही तरीके से नहीं कराने पर बांसडीह, बेलहरी, मनियर, चिलकहर, हनुमानगंज, पंदह, रसड़ा, रेवती, सीयर, सोहांव, दुबहड़, नवानगर व नगरा बीडीओ से भी स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ प्रवीण वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्य संपादित करने के लिए ग्राम पंचायत वार ग्राम पंचायत अधिकारियों का रोस्टर निर्धारित किया गया है। मॉनीटरिंग में कई ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संबंधित बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें