फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन बंदियों को अधिवक्ता उपलब्ध कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला जज के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने सोमवार को जिला कारागार और बालिका गृह निधरिया का निरीक्षण किया। जेल में कई विचाराधीन बंदियों ने खुद के पास अधिवक्ता नहीं होने की बात कही। इस पर सचिव ने गंभीरता से लेते हुए जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जिन बंदियों के पास उनके मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, उनसे प्रार्थना पत्र लिया जाए और उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय को प्राप्त कराया जाए। वहां से बंदियों को अधिवक्ता मुहैया कराया जाएगा। इसके बाद बालिका गृह निधरिया पहुंची। प्रभारी अधीक्षिका को निर्देशित किया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। बालिका गृह में निवासित बालिकाओं को निर्धारित मीनू के आधार पर भोजन दिया जाए। उन्होंने बालिका गृह में नई बालिकाओं के नियमित काउंसिलिंग किए जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें