फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इमरजेंसी में छोटी पर्ची की जगह लाल पर्ची पर दवा लिखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से चिकित्सकीय व्यवस्था का हाल जाना। इमरजेंसी कक्ष में छोटी पर्ची पर बाहर की दवा लिखने की शिकायत पर चिकित्सक को चेतावनी दी। सीएमएस को इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को लाल पर्ची पर दवा लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल वार्ड, हड्डी व बच्चा वार्ड का जायजा लिया और भर्ती मरीजों का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान खराब मशीन की मरम्मत के निर्देश दिए। डायलिसिस कक्ष में खड़ी बाइक के मालिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल परिसर में खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस देख डीएम सख्त हो गए। एआरटीओ को टीम भेजकर परिसर में खड़ी एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पश्चात डिजिटल एक्स-रे में बुजुर्ग, गंभीर व दिव्यांग मरीजों को जांच में वरियता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें