फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोंड समाज को जाति प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने गोंड समाज को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया है। तहसीलदार ने यह निर्देश लेखपालों की बैठक के दौरान दिया। तहसीलदार के आदेश के बाद गोंड को जाति प्रमाण पत्र जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि लेखपालों को इस आशय का निर्देश 3 नवंबर 2021 के शासनादेश व जिलाधिकारी के 23 नवंबर 2021 के पत्र के आलोक में दिया गया। कहा कि इसमें लापरवाही क्षम्य में नहीं होगी। तहसीलदार द्वारा गोंड को जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लेखपालों को निर्देशित किए जाने पर गोंड समाज के लोगों ने खुशी का इजहार किया। गोंडवाना स्टूडेंट्स सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गोंड ने बताया कि बेल्थरारोड तहसील प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करने से गोंड समाज के लोग सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। इस मौके पर अरविंद गोंडवाना, लल्लन प्रसाद, मनोज शाह, रामनारायण, गुलाब चंद गोंड, गीता देवी, अंशु, सन्नी, सुमेर गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें