बलिया। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर बुधवार को अभियोजन अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।
इसमें जिले के समस्त पैरोंकारों/कर्मचारी भी शामिल रहे। पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने व अपराधियों को प्रभावी सजा दिलाने हेतु जिले के समस्त पैरोकारों, कोर्ट मुहर्रिर, मानिटरिंग सेल तथा सम्मन सेल के अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कनवेक्शन के तहत अधिक से अधिक टॉप 10 माफिया सम्बन्धित अपराधियों को सजा दिलायी जाए। इसके साथ ही साथ एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीएम डैश बोर्ड और जघन्य अपराधों के विषय में प्रभावी पैरवी व तामिला सुनिश्चित की जा सके, जिससे अधिक से अधिक अभियुक्तों के विरुद्ध सफल अभियोजन कार्यवाही संभव हो सके। बैठक में एसपीओ पीएन स्वामी, जेडी दिनेश कुमार त्रिपाठी, एपीओ बीरपाल सिंह, डीजीसी संजीव कुमार सिंह, एडीजीसी नरेश यादव, एडीजीसी विजय शंकर पाण्डेय, एडीडीजीसी विष्णुदत्त पाण्डेय, एडीजीसी विमल राय, एडीजीसी अजय तिवारी, एडीजीसी देनवनारायण, एडीजीसी संदीप तिवारी, एडीजीसी अशोक ओझा व पुलिस विभाग से प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक अशोक कुमार, रीडर उपनिरीक्षक विनोद सिंह, प्रभारी सम्मन सेल तहसीलदार सिंह मौजूदरहे।