नगरा। गोठाई स्थित मैरिज हाॅल पर बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सीडीपीओ ने 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर पुष्टाहार लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर आधार प्रमाणीकरण और ईकेवाईसी करके पोषाहार वितरण करने के निर्देश दिए। गर्भवती और धात्री महिलाओं का स्वयं का और बच्चों के लिए उनके माता, पिता या अभिभावक का चेहरा प्रमाणीकरण होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष के लाभार्थियों की उपस्थिति और हाॅटकुक्ड फूड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की पोषण ट्रैकर पर फीडिंग एक जुलाई से अनिवार्य होगी। साथ ही एक जुलाई से पोषाहार वितरण के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) अनिवार्य कर दिया जाएगा। एक अगस्त से लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए एफआरएस जरूरी होगा। संवाद