नरही। पड़ोसी बिहार राज्य के सिवान, छपरा व पड़ोसी जिला गाजीपुर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसीक्रम में जांच करने जनपद में पहुंचे डीआईजी सुबाष चंद्र दुबे बुधवार को एसपी देवेंद्र नाथ दुबे के साथ नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वीर कुंवर सिंह सेतु पर खड़ी चार गाडि़यों को देख कहा कि आवश्यक खाद्य सामग्री, दवा एवं सब्जी की गाडि़यों को नहीं रोकना है। डीआईजी ने पैदल ही पुल के दूसरे सिरे तक पैदल गए और लौटे और इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने निर्देश भी देते रहे। डीआईजी ने अनावश्यक रूप से सड़क प चलने वालों पर रोक लगाने का निर्देश भी दिया। वहीं नरही पुलिसकर्मियों को भी सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाया। इसके बाद भरौली पिकेट से डीआईजी पैदल ही कोरंटाडीह पुलिस चौकी के लिए पैदल चल दिए, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी आठ किमी दूर है तब डीआईजी गाड़ी में बैठ डाकबंला के लिए रवाना हुए।