फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: युवाओं को समाज और राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
सहरसपाली ​स्थित एक निजी लाज में गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के बैनर तले रविवार को एक दिवसीय 'यु
विज्ञापन
दुबहर। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट की ओर से रविवार को सहरसपाली स्थित एक निजी लाॅज में एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। युवाओं को जागरूक कर उन्हें समाजसेवा और राष्ट्र पुनर्निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समाजसेवी एवं छात्र नेता अनिल राय ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इसके बाद डॉ. विनीता सिंह ने देव पूजन का अनुष्ठान कराया। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं मुख्य वक्ता जयप्रकाश वर्मा, उपजोन समन्वयक प्रमोद कुमार राय ने युवाओं को रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी विशेष पहल की गई। पर्यावरण प्रेमी मणिनाथ तिवारी की ओर से 200 युवाओं को पौधे वितरित किए गए। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख बिजेंद्र नाथ चौबे, जिला समन्वयक रवींद्र नाथ पांडेय, जिला युवा समन्वयक राकेश पांडेय और प्रमिल दुबे ने ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें