फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिटेक्निक कॉलेज निर्माण को भूमि का विधायक ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उन्नीस करोड़ रुपये की लागत से इब्राहिमाबाद में प्रस्तावित राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज की तय भूमि का स्थलीय निरीक्षण विधायक सुरेंद्र सिंह ने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद कुमार सिंह के साथ किया। विधायक ने बताया कि 17 सितंबर को इस पालीटेक्निक कॉलेज के निर्माण के लिए शिलान्यास किया जाएगा और उसी दिन से निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। मौके पर मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार 19 करोड़ में 3 करोड़ रुपये जीएसटी में चला जाएगा। शेष 16 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का भूकंपरोधी अत्याधुनिक भवन का निर्माण होगा। इसमें छात्रों की पढ़ाई, प्रयोग करने के आधुनिक संसाधन उपलब्ध रहेंगे। यह भवन एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर अवर अभियंता अविनाश चंद्र पांडेय के अलावा परशुराम सिंह, गोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें