बलिया। जिला कारागार में बृहस्पतिवार को जिला जज डीएम रवीन्द्र कुमार व एसपी राज करन नय्यर ने संयुक्त रूप से अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बैरेको, जेल अस्पताल, रसोईयां की सघन तलाशी करने के साथ बंदियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान बंदियों में गहमा गहमी की स्थिति बनी रही। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्याओं के निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जवानों ने बंदियों के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।